हमें देशभक्ति सिखाने की कोशिश ना करे कांग्रेस: अमित शाह

By अंकित सिंह | Feb 21, 2019

कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। अमित शाह ने कहा कि किस मुंह से कांग्रेस हमें देशभक्ति सिखाने की कोशिश कर रही है जब उनके ही मंत्री पाकिस्तान के साथ झप्पी में लगे हुए है। कांग्रेस पर पुलवामा हमले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज की कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले के बाद मोदी ने नहीं निभाया राजधर्म, कर रहे थे शूटिंग: कांग्रेस 

चंद्रबाबू नायडू पर भी हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि वह पाकिस्तान के पीएम पर भरोसा करते हैं पर उन्हें भारत के पीएम पर भरोसा नहीं। गौरतलब है कि आज सुबह ही पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक के बाद एक कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश पुलवामा में हमारे शहीदों की शहादत के सदमे से जूझ रहा था तब पीएम मोदी जी रामनगर नैनीताल में कार्बेट नेशनल पार्क में अपने प्रचार वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं