कांग्रेस का कश्मीर से कन्याकुमारी तक दबदबा अब वैसा नहीं रहा : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह स्वीकार करना चाहिए कि ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ तक अब उसका दबदबा वैसा नहीं रह गया है जैसा कभी हुआ करता था, और संकेत दिया कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में उनके सहयोगी दल को वास्तविकता की जांच करनी चाहिए। पवार ने कहा, “एक समय था जब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह (सच) स्वीकार किया जाना चाहिए। यह (तथ्य) स्वीकार करने की मानसिकता (कांग्रेस के अंदर) जब होगी तब नजदीकी (अन्य विपक्षी दलों के साथ) बढ़ जाएगी।”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मांग, जुर्माने के तौर पर वसूले गए 135 करोड़ रुपये कोविड योद्धाओं को दिए जाएं

हवेलियां बनी रहीं लेकिन उनके रखरखाव व मरम्मत की क्षमता (जमींदारों की) नहीं रही। उनकी कृषि से होने वाली आय भी पहले जैसी नहीं थी। कई हजार एकड़ से सिमटकर उनकी जमीन 15-20 एकड़ रह गई। जमींदार जब सुबह उठा, उसने आसपास के हरे-भरे खेतों को देखा और कहा कि सारी जमीन उसकी है। वो कभी उसकी थी लेकिन अब नहीं है।” यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की तुलना बंजर गांव के पाटिल (प्रमुख) से की जा सकती है, पवार ने कहा कि वह यह तुलना नहीं करना चाहेंगे।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: बादलों के ऊपर बसा Zuluk गांव, Thambi View Point से दिखती है Kanchenjunga की दिव्य चोटियां

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता