Akbar Road पर नोटिस से भड़की Congress, बोली- Modi सरकार हमें डराना और चुप कराना चाहती है

By अंकित सिंह | Mar 25, 2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जल्द ही अकबर रोड स्थित अपना पुराना कार्यालय खाली करना पड़ सकता है, जिस पर पार्टी 1978 से काबिज है और जो राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। पार्टी अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक बेदखली नोटिस भेजा गया है, जिसमें संगठन को 28 मार्च तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया है। हालांकि, इसको लेकर सियासी बवाल शुरू हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Women Reservation पर Special Parliament Session की तैयारी, Congress का आरोप- PM Modi चुनावी लाभ के लिए बदल रहे नियम

कांग्रेस को अकबर रोड स्थित 24 नंबर के कार्यालय को खाली करने के नोटिस पर पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नोटिस हम तक पहुंचने दीजिए। हम चर्चा के बाद इस पर कार्रवाई करेंगे। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार सोचती है कि हम पर दबाव बनाकर कांग्रेस को चुप करा सकती है। उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्या उन्होंने भाजपा का कार्यालय 11, अशोक रोड पर या पंत मार्ग पर खोला है?...क्योंकि वे ईरान युद्ध के संबंध में कुछ नहीं कर पाए हैं, इसलिए वे इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे