गुजरात चुनाव: उत्तर गुजरात में फिर से अच्छा प्रदर्शन करने पर है कांग्रेस की नजर

By कुमार आनंद | Dec 02, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुजरात में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बेहतर प्रदर्शन किया है जहां से कुल 32 सीटें आती हैं। विपक्षी दल 2022 में भी अपनी बढ़त बनाये रखना चाहेगा और कुछ कारक इसके पक्ष में हैं। इस क्षेत्र में वोट पांच दिसंबर को दूसरे चरण में डाले जाएंगे जब 182 सदस्यीय विधानसभा की शेष 93 सीटों के लिए मतदान होगा। राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि डेयरी सहकारी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी की गिरफ्तारी के कारण भाजपा को कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-लटकाना, भटकाना इनकी फितरत, मैं जो बोलता हूं, वो मैं करता हूं

राजनीतिक विश्लेषक दिलीप गोहिल ने कहा, ‘‘भाजपा ने 2002 के चुनावों में मध्य और उत्तर गुजरात क्षेत्रों में चुनावी बढ़त हासिल की। हालांकि, 2012 तक, कांग्रेस उत्तर गुजरात में अपनी खोई जमीन में से काफी कुछ वापस हासिल करने और पांच साल बाद इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही।’’ विश्लेषकों और सामाजिक समूह के सदस्यों के अनुसार, 800 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में सहकारी नेता विपुल चौधरी की गिरफ्तारी ने उनके समुदाय के लोगों को नाराज कर दिया है। बनासकांठा जिले और मेहसाणा के कुछ हिस्सों में मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस समुदाय से है। दूधसागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी पर सहकारी संस्था का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप हैं। पूर्व मंत्री के चुनाव से पहले आप में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दूधसागर डेयरी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अरबुदा सेना से जुड़े मोगाजी चौधरी ने कहा कि सामाजिक समूह के सदस्य अपनी पसंद के अनुसार अपना वोट डालेंगे और उन्हें कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। मोगाजी चौधरी ने कहा, "वे मतदान के दौरान उम्मीदवारों और स्थानीय मुद्दों जैसे कारकों पर विचार करेंगे।" उन्होंने कहा, "विपुल चौधरी के साथ जो हुआ, उसे लेकर समुदाय के लोगों में गुस्सा है, लेकिन अर्बुदा सेना ने गैर-राजनीतिक रहने का फैसला किया है।’’ बनासकांठा की दीसा जैसी कुछ विधानसभा सीटों पर भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court

27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- अब पर्दा डालने का खेल खत्म