क्या होगा जी-23 समूह का भविष्य ? शुक्रवार को हो सकती है बैठक, कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी संभावना

By अनुराग गुप्ता | Mar 15, 2022

नयी दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला हुआ कि संगठनात्मक चुनाव होने तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने वाला जी-23 समूह बुधवार को अपने भविष्य को लेकर बैठक कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: टिकट बेचने के आरोपों से आहत हुए हरीश रावत, बोले- कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे, होली पर कर दो दहन 

कब होगी जी-23 की बैठक ?

जी-23 समूह की बैठक बुधवार को शाम सात बजे हो सकती है। हालांकि बैठक कहा होगी इसका अभी तक स्थान तय नहीं हुआ है। यह बैठक हाइब्रिड मोड में होगी, जिसमें की नेता वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद जी-23 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के दिल्ली आवास पर बैठक की थी। जिसमें मनीष तिवारी समेत कई नेता शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा