शिरोमणि अकाली दल का आरोप, कांग्रेस सरकार कोविड-19 टीके निजी अस्पतालों को बेच रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर ‘ऊंची कीमतों’ पर निजी अस्पतालों को कोविड-19 टीके की खुराक बेचने का आरोप लगाया। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक बयान में यहां आरोप लगाया कि राज्य में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं हैं और आम लोगों को मुफ्त में टीके की खुराक देने के बदले उसे निजी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कोवैक्सीन टीके की खुराक राज्य को 400 रुपये में मिलती है और उसे निजी संस्थाओं को 1,060 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे के बदलापुर में फैक्ट्री से गैस रिसाव, शहर में लोगों को हुई सांस लेने में तकलीफ

बादल ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी को बताना चाहिए कि क्या वह इस बात का समर्थन करते हैं कि कांग्रेस सरकार लोगों को टीके की एक खुराक पर 1,560 रुपये खर्च करने को मजबूर कर रही है।’’ शिअद ने एक बयान में इस मामले की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की। हालांकि इसपर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और स्वास्थ्य अधिकारियों से टिप्पणी नहीं मिल पाई।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी ने पुलिस से कहा, सरकारी आदेश में संशोधन होने तक खाने की डिलीवरी को अनुमति दें

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue