मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस ने नक्सलवादियों से हाथ मिलाया: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

जयपुर। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार और उनके नेतृत्व को "हराने व गिराने" के लिए नक्सलवादियों के साथ हाथ मिलाया है। पार्टी ने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा राज्य में जमीनों की खरीद-फरोख्त का घोटाला करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें: प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर भूमि घोटाला मामले में रॉबर्ट वाड्रा तलब

राव ने कहा कि मोदी की सरकार और उनके नेतृत्व को हराने और गिराने की दृष्टि से कांग्रेस पार्टी ने नक्सवलवादियो के साथ हाथ मिलाया है।’ उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस ने तेलंगाना में अपना जो घोषणापत्र जारी किया वह तेलंगाना और तेलंगाना के मुद्दों तक सीमित नहीं है। राव के अनुसार,‘ उस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो बातें कही वह देश के संविधान को चुनौती देने वाली हैं और यह देश की सम्पूर्ण व्यवस्था पर आने वाले दिनों में सवाल खडे़ करने वाला है।’ 

यह भी पढ़ें: मोदी ने दिलाया भरोसा, जलवायु परिवर्तन वार्ता में जिम्मेदार भूमिका निभाएगा भारत

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में इसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जब इसको स्वीकार करेंगे तो यह सम्पूर्ण देश के लिये होगा क्योंकि अनुसूचित जाति आरक्षण केवल राज्य केन्द्रित नहीं है इसके लिये संसद में संशोधन करना होगा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पूरे देश में ईसाइयों को एससी का दर्जा देना चाहती है और वह एससी के आरक्षण पर कैंची मारना चाहती है।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा