मोदी विरोध में अंधी हो गई है कांग्रेस, देशहित के बारे में सोचना बंद कर दिया: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

अखनूर (जम्मू कश्मीर)।  राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी अपने ‘‘मोदी विरोधी रूख’’ में अंधी हो गई है तथा देश के हित के बारे में सोचना बंद कर दिया है। उन्होंने बालाकोट हमले के बाद पार्टी के बयानों को लेकर भी सवाल उठाया। प्रधानमंत्री ने जम्मू के बाहरी इलाके में अखनूर में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के भाषणों की पाकिस्तान में सराहना की जाती है। चुनावों की घोषणा के बाद राज्य में यह उनकी पहली रैली थी। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए उनकी सरकार के प्रयास पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर वह आश्चर्यचकित हैं।

इसे भी पढ़ें: विदेश सचिव विजय गोखले ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की

उन्होंने राज्य के लोगों से कहा कि कथित अलगाववादी एजेंडे को लेकर वे नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की नीतियों से सजग रहें। मोदी ने कहा कि जब हमने भारत से राज्य के अलगाव में शामिल समूहों पर प्रतिबंध लगाया तो ये राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्र ने आतंकवाद से लड़ने का अपना संकल्प दिखा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, सीमा पार के लोग हमारे देश में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने से पहले दो बार सोचते हैं।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal