‘गरीबी हटाओ’ के नारे से कांग्रेस देश की जनता को दशकों से छल रही है: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

हजारीबाग(झारखंड)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच दशकों से गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा लगाया है और वास्तव में लोगों की गरीबी दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं।

सिंह ने दावा किया कि इसके उलट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के चलते देश में गरीबी तेजी से कम हुई है और आज कुल छह करोड़ लोग ही गरीबी रेखा के नीचे रह गये हैं।

इसे भी पढ़ें: SC ने राहुल को दी राहत, कहा- अवमानना मामले में व्यक्तिगत रूप से नहीं होना पड़ेगा पेश

केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के लिए आज यहां आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय से ही देश में गरीबी हटाने का नारा लगा रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उसने गरीबी हटाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं लायी।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह