संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक, गौरव गोगोई बोले- देश के प्रति पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है सरकार

By अंकित सिंह | Sep 05, 2023

कांग्रेस ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले मंगलवार को संसदीय रणनीति समूह की बैठक की। बैठक कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य प्रमुख 10 जनपथ पहुंचे। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि आज सोनिया गांधी की अध्यक्षता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हमारी संसदीय रणनीतिक समिति की बैठक हुई। जिसमें हमने उन अहम मुद्दों पर चर्चा की जिनका सामना आज देश कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा पर चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान कौन-कौन से मामले उठाए जाएंगे, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है... आज कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे, लेकिन चर्चा जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई है और INDIA गठबंधन नेताओं से भी होगी। हम चाहते हैं कि विशेष सत्र में आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों के साथ विदेश नीति और सीमाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विशेष सत्र में सरकार विपक्ष को साथ लेकर चलेगी। आज की बैठक के बाद हम मुद्दे चुनेंगे और मांग करेंगे कि सदन में खुलकर चर्चा हो। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं