'दिमागी नक्सल' टिप्पणी पर कांग्रेस का PM Modi पर पलटवार, Jairam Ramesh बोले- हताशा की निशानी

By अंकित सिंह | Aug 15, 2026

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर पलटवार किया। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इसे हताशा की पक्की निशानी बताया। रमेश ने कहा कि मोदी ने पहले अपने विरोधियों को “अर्बन नक्सल कहा था और अब उन्हें “दिमागी नक्सल” कह रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को पॉलिटिकल साइंस में “गालियां देने में माहिर” (मास्टर एब्यूज़र) भी बताया। रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा, “पहले उन्होंने अपने विरोधियों को ‘अर्बन नक्सल’ कहा। अब वे उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कह रहे हैं। यह उनकी हताशा की पक्की निशानी है।

मोदी पर महिला आरक्षण को लेकर लालकिले से ‘‘बेईमानी भरा दावा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार की ‘‘दोहरी एवं पाखंडी’’ नीति के कारण यह आरक्षण 2024 के लोकसभा चुनाव से लागू नहीं किया जा सका। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को पता होना चाहिए कि संसद ने सितंबर, 2023 में सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कानून 2024 के चुनावों से प्रभावी न हो पाए। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि यह अधिनियम 16 अप्रैल 2026 की देर शाम ‘‘जल्दबाजी में और चुपचाप’’ अधिसूचित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: NEET UG मामले में 3 गिरफ्तार, Bihar Police EOU के हत्थे चढ़े 2 मेडिकल छात्र

रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह भी याद रखना चाहिए कि महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान संविधान में 1993 में पारित 73वें और 74वें संशोधनों के माध्यम से किया गया था और इसे लागू कराने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच एवं दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के मुद्दे पर लगातार अपने रुख पर कायम रही है और मौजूदा लोकसभा सदस्यों की संख्या के भीतर 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की मांग करती रही है। 

प्रमुख खबरें

ये आदमी मॉनस्टर है...ट्रंप ने सुंदर पिचाई को दिया अजीबोगरीब कॉम्प्लीमेंट

Vimal Elaichi Ad Controversy | शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA नोटिस का दिया जवाब, दो एक्टर्स की सुनवाई पूरी

Sachin Pilot की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद Punjab Congress में हलचल, Raja Warring की छुट्टी संभव!

Sonia Gandhi का CWC में बड़ा बयान, बोलीं- शुक्र है Nitish Kumar समय रहते INDIA Bloc से चले गए