सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष का मकसद चुनाव के जरिए सरकार बदलना है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। खेड़ा ने इन आरोपों पर सवाल उठाते हुए 1977 में हुए सत्ता परिवर्तन का हवाला दिया और कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन चुनाव के जरिए ही होता है। राजधानी दिल्ली में AICC कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा, "हम 'वोट चोर गद्दी छोड़' नाम से एक अभियान चला रहे हैं। पूरा देश खुलकर यही बात कह रहा है। हम खुद भी अपनी मंशा दोहरा रहे हैं कि हमें इस सरकार को हराना है और इस व्यवस्था को बदलना है। तो, राजनाथ सिंह आगे क्यों आए? हम खुद ही तो कह रहे हैं कि हम सत्ता बदल देंगे।

प्रमुख खबरें

अभिजीत दीपके बोले, सरकारी पाबंदियों से होता है व्यापार को नुकसान, प्रदर्शन से नहीं

Navratri में सपा नेताओं का Chicken Party Video वायरल, BJP बोली- सनातन का अपमान हुआ

Delhi Riots साजिश केस: आरोपी अतहर खान की UAPA मामले में Supreme Court में सुनवाई चार हफ्ते टली

अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं