कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय का किया अपमान, फडणवीस बोले- हर नेता सोचता है अगला सीएम वही होगा

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की सत्ता में वापसी का भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय का 'अपमान' किया है। बीजापुर के विजयपुरा में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और समुदायों का सम्मान करना भूल गई है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: पूरी होगी अजित पवार की महत्वाकांक्षा, धाराशिव में भावी सीएम बताते हुए लगा पोस्टर

फडणवीस ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी का जिक्र करते हुए कहा, 'डबल इंजन सरकार कर्नाटक को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगी। फडणवीस, जो कर्नाटक चुनाव के लिए तैनात महाराष्ट्र भाजपा की 80 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, ने विजयपुरा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई और अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप