कश्मीर में फिर धारा 370 लागू करेगी कांग्रेस? भाजपा ने जारी किया दिग्विजय का ऑडियो

By अंकित सिंह | Jun 12, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में एनडीए की जबरदस्त वापसी हुई। इसके बाद भाजपा ने सबसे पहले अपने एजेंडे में वर्षों से शामिल धारा 370 के हटाने को लेकर तत्परता दिखाते हुए इसे खत्म किया। कश्मीर के कुछ दलों के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी घाटी से धारा 370 के हटाए जाने का जमकर विरोध किया। हालांकि देश में धारा 370 के खात्मे का जमकर स्वागत हुआ। इन सब के बीच एक सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की है। भाजपा की ओर से यह ऑडियो जारी किया गया है। क्लब हाउस के ऑडियो में दिग्विजय सिंह आर्टिकल 370 को फिर से लागू करने की बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वह 370 हटाने के फैसले पर विचार करेगी। खास बात यह है कि दिग्विजय के क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर शाहज़ेब भी मौजूद था। हालांकि, ऑडियो की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ऑडियो 12 मई का है। जब उन्होंने पाकिस्तानी रिपोर्टर के सामने धारा 370 को हटाने को लेकर बड़ी बात कही थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा