राहुल की पेशी पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, पार्टी ने महासचिवों और PCC अध्यक्षों की बुलाई बैठक

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक के राहुल गांधी 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश भी होंगे। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों नेशनल हेराल्ड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा था। राहुल गांधी को 2 जून को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि वह देश में नहीं थे। ऐसे में वह 13 जून को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष जाएंगे। वहीं, सोनिया गांधी को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन सोनिया गांधी फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अभी तक उनका रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आया है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया-राहुल को ED के नोटिस पर कांग्रेस ने कहा- छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है

कांग्रेस ने कहा- छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि हम कानून को मानने वाली पार्टी हैं। हम नियमों का अनुसरण करते हैं। अगर उन्हें तलब किया गया है तो निश्चित तौर पर वे जाएंगे। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह नहीं है। हमें याद है जब अमित शाह 2002 से 2013 के दौरान भागते फिर रहे थे। खेड़ा ने कहा कि हमें कोई घबराहट नहीं है। वो लोग नियमों को तोड़कर नोटिस भिजवाते हैं। उन्हें समझ आएगा कि किससे पाला पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती