कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई के मूड में कांग्रेस, नेता ने तंज कसते हुए कहा- फन कुचलने का हुनर आता है मुझे

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज रही। इन सबके बीच कथित तौर पर ‘क्रॉस वोटिंग’ की वजह से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग किया। जिसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इन सब के बीच खबर यह है कि कांग्रेस से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर सकती है। दूसरी ओर कुलदीप बिश्नोई भी लगातार कांग्रेस के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं। एक बार फिर से कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस पर तंज कसा है। अपने ट्वीट के जरिए अजय माकन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई ने लिखा , ‘‘फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के ख़ौफ़ से जंगल नही छोड़ा करते। सुप्रभात।’’ 

इसे भी पढ़ें: CM बोम्मई की रणनीति से प्रसन्न हुए PM मोदी समेत यह तमाम नेता, 3 सीटों पर मिली जीत के लिए दी जमकर बधाई

हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार देर रात दोनों की जीत की घोषणा की। चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मतगणना सात घंटे से अधिक देरी से शुरू हुई और देर रात दो बजे नतीजों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी आरके नंदल ने बताया कि पंवार को 36 वोट मिले, जबकि शर्मा के खाते में प्रथम वरीयता के 23 मत गए और 6.6 वोट भाजपा से स्थानांतरित होकर आए, जिससे उनके मतों की कुल संख्या 29.6 हो गई। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में माकन को 29 वोट हासिल हुए, लेकिन दूसरी वरीयता का कोई वोट न होने के कारण वह हार गए।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक