By अभिनय आकाश | Mar 25, 2022
पांच राज्यों में कांग्रेस की शर्मानाक पराजय आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने में लग गई है। गुजरात में इस साल चुनाव होने हैं और पिछले 27 सालों से गुजरात बीजेपी का अमेद्य किला बना हुआ है। लेकिन अब पीएम मोदी के गृह राज्य में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सहारा ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कथित तौर पर इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अभियान की कमान संभाल सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पार्टी के नेताओं ने प्रशांत किशरो की टीम को गुजरात चुनाव के कैंपेन में शामिल करने को लेकर राहुल गांधी संग मीटिंग की है।
सूत्रों ने बताया कि किशोर से शुरुआती वार्ता इसलिए विफल हो गई क्योंकि वो टिकट वितरण में एक प्रमुख भूमिका चाहते थे। कांग्रेस नेताओं ने इस शर्त पर राजनीतिक सलाहकार के शामिल होने को रोक दिया था। ये एक बड़ी वजह है कि कांग्रेस बिना किसी शर्त पर पार्टी के हित में काम करने के लिए किशोर के ही करीबी सहयोगी का साथ लिया था।