कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और ऐसे ही डूबता रहेगा,जनता बार-बार दिखा रहीं है इन्हें आईना: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान पर सियासत गरमा गई है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा कि जो लोग अफवाह फैला रहे थे अब वही लोग भाग-भाग कर टीका लगवा रहे हैं। कांग्रेस की सोच यही है, जो महामारी के वक्त भी राजनीति कर रही है। दरअसल राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 दिन के अंदर दूसरी बार भोपाल के दौरे पर थे। उन्होंने वैक्सीनशन को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कीर्तिमान का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रशासन को जाता है। वहीं विपक्ष द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस यही करती रही तो जनता के दिल में कभी जगह नहीं बना पाएगी। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जो आगे डूबता हुआ चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन कलेक्टर का फरमान, वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नही मिलेगी सैलरी 

वहीं सिंधिया ने अपने 15 दिन के अंदर दूसरे बार भोपाल के दौर पर कहा कि मैं इसी प्रदेश का निवासी हूं, भोपाल नहीं आऊंगा तो कहां जाऊंगा। जनसेवा के पथ पर चला हूं, इसलिए दौरा अनिवार्य है। और ऐसे दौरे आगे भी चलते रहेंगे। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वैक्सीनेशन महाअभियान में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि महाभियान के एक दिन पहले और उसके दूसरे दिन कुछ सौ टीके ही लगाए गए। कमलनाथ ने इसे करोड़ों लोगों के जीवन से जोड़ते हुए सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की।

प्रमुख खबरें

Kochi में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मी से बहस और सरकारी वाहन में तोड़फोड़, आरोपी हमसथ अरेस्ट

Kyiv पर मिसाइल हमलों से बिजली-पानी ठप, वार्ता से ठीक पहले पांच जख्मी

IAF के Il-76 विमान ने लद्दाख के Nyoma में 13,000 फुट पर रचा इतिहास

Asuntha Lakra के आरोपों पर Hockey India ने नहीं दिया फंड, IOA जांच समिति की बैठक अटकी