कोरोना के दौरान लोगों की मदद करने के बजाय निम्न स्तर की राजनीति कर रही है कांग्रेस: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली।  भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संकट के दौरान जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करने के बजाय कांग्रेस ने खुद को पत्र लिखने और टीका टिप्पणी करने तक सीमित कर लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के नेता नयी नयी मांगे करते हैं और वे दावा करते हैं कि देशव्यापी लॉकडाउन से समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। जावडेकर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखा और उनसे लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को राहत पैकेज देने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस निम्न स्तरीय एवं नकारात्मक राजनीति कर रही है। उसके नेता रोज पत्र लिख रहे हैं जबकि उन्हें जमीनी स्तर पर जाकर काम करना चाहिए। उसके नेता ऐसा नहीं कर रहे हैं और केवल नयी मांगे रख रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम दिनों की तरह ही राजनीति कर रही है जबकि यह समय ऐसा करने का नहीं है, क्योंकि देश महामारी से प्रभावित है। जावडेकर ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने को लेकर भारत द्वारा समय पर उठाये गए कदमों को स्वीकार कर रही है लेकिन विपक्षी पार्टी इसे नहीं मान रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल लॉकडाउन लागू करने को लेकर सवाल खड़े कर रही है और वह दावा कर रही है कि इसके कारण समस्या खड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: दुकानें खोलने के बारे में सोमवार को करेगी फैसला लेगी असम सरकार

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा