जे पी नड्डा ने कांग्रेस को बताया परिवार केंद्रित पार्टी, उत्तराखंड में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस को ‘‘परिवार केंद्रित पार्टी’’ बताते हुए सोमवार को कहा कि केवल उनकी पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है। उन्होंने लोगों से विकास के लिए उत्तराखंड में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की अपील की। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अपनी रैलियों में नड्डा ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के लोगों ने ‘‘कांग्रेस की नकारात्मक और गरीब विरोधी नीतियों को खारिज करने’’ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके विकास सफर पर चलने का मन बना लिया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan की मदद Turkey को पड़ी भारी, Celebi Aviation को India में लगा 500 मिलियन डॉलर का झटका

G7 Summit में PM Modi का ग्रैंड वेलकम, President Macron ने गर्मजोशी से किया स्वागत

असली TMC कौन? 20 MPs के पाला बदलने पर सुदीप बंदोपाध्याय का दावा- Court करेगा फैसला, NDA को समर्थन!

20 प्रधानमंत्री देने वाले Eton College में पढ़ेंगे Prince George, पिता William की विरासत संभालेंगे