एमपी में कांग्रेस करने जा रही है जासूसी, खोलेगी बीजेपी में हुए भ्रष्टाचार की पोल

By सुयश भट्ट | Feb 26, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कमलनाथ की कांग्रेस सरकार सूबे की शिवराज सरकार की ‘जासूसी’ करेगी। कांग्रेस जासूसी करके जिले मे चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने जिला अध्यक्षों को इसके निर्देश दिए हैं।

दरअसल सरकार की जासूसी पर प्रदेश कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि ‘जासूसी’ करके जिले मे चल रहे भ्रष्टाचार को कांग्रेस उजागर करेगी।कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने जिला अध्यक्षों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। जहां भी भ्रष्टाचार चल रहा है वहां कांग्रेस कार्यकर्ता आरटीआई लगाएं। और सबूत के साथ सरकार पर अब हमला किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया का बड़ा बयान, कमलनाथ को बताया कांग्रेस का फूंका हुआ कारतूस 

वहीं कांग्रेस की जासूसी पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश बीजेपी महामंत्री रजनीश अग्रवाल  ने कहा कि कांग्रेस के पिंड में ही जासूसी करना है।पहले क्रांतिकारियों की जासूसी करते थे। अब बीजेपी की करेंगे। कांग्रेस जासूसी करके क्या दलाली करने वाली है। विपक्ष की भूमिका निभाएं। कांग्रेस चौकीदार बने ना की जासूस।

प्रमुख खबरें

Sindhi Sai Bhaji Recipe: प्रोटीन और आयरन से भरपूर यह Healthy Dish है पोषण का खजाना, जानें बनाने की विधि

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें 10 Mahavidyas की पूजा का रहस्य

Mahua Moitra, Uddhav Thackeray की Sonam Wangchuk से अपील, बोले- सरकार को आपकी परवाह नहीं, अनशन छोड़ें

बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश से चमका खनन एवं निर्माण उपकरण उद्योग, FY26 में 1.40 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री