देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार की समीक्षा तो कांग्रेस ने 2014 में भी की थी, अब भाजपा की जीत की समीक्षा करे

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ भाजपा को जनता ने 303 सीटों देकर बड़ी जीत दिलाई है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Esha Deol ने 44वीं शादी की सालगिरह पर Hema Malini और Dharmendra की अनदेखी तस्वीर साझा की

पाकिस्तान क्रिकेट ने की 18 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा, T20 WC से पहले तीन खिलाड़ी होंगे बाहर

Vaccine Certificate से हटी PM Narendra Modi की फोटो, Covishield विवाद के बाद लिया फैसला या और कुछ है कारण, जानें...