कांग्रेस भाजपा की ताकत से भयभीत होकर बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रही : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 13, 2021

शिमला।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की ताकत से भयभीत होकर बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रही है। कांग्रेस ने खुद केंद्र व प्रदेश में इतनी मज़बूत साकार नही देखी, यह भाजपा की मज़बूत इरादे वाली सरकार है जो कहती है वो करके दिखती है। 

 

 

कांग्रेस के नेता प्रदेश में रैलियों के माध्यम से जो बयानबाज़ी कर रहे है वो पूरी तरह से तथ्यहीन है, जो कांग्रेस का भाजपा से भय दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी योजनाओ से कांग्रेस डर चुकी है, कांग्रेस को साफ दिख रहा है कि वो हिमाचल व देश मे फिर नहीं आ सकते। 

 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना टीकाकरण की लगाई जा चुकी हैं 74 लाख से अधिक खुराकेंः मुख्यमंत्री

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का ध्यान रखते हुए काम किया है और योजनाएं बनाई है , आज गरीबों के लिए पक्की छत सुनिश्चित कर रही है हमारी लोकप्रिय मोदी सरकार। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक कुल  1.13 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी है। जिनमें से 50.21 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है।

उन्होंने कहा की किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने में सहायता प्रदान करने में हमारी सरकार पीछे नहीं है आज राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम पोर्टल के अंतर्गत 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की 1,000 मंडियां पोर्टल पर एकीकृत हैं । 1.71 करोड़ से अधिक किसान और 1.74 लाख से अधिक व्यापारी इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं । कांग्रेस ने अपने कार्यालय में देश की जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ और काम नही किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सराहना की

 हिमाचल प्रदेश में भी रातों रात मुख्यमंत्री बदल सकता है

 

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी रातों रात मुख्यमंत्री बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हाल में जो तथाकथित जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी वो एक संकेत ही था कि मुख्यमंत्री में बदलाव किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री अपनी चिंता करें। कहीं ऐसा न हो कि रातोंरात चेहरा बदल जाए। अभी तक भाजपा पांच मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है।  उन्होंने कहा कि सरकार के पास आईबी की एक रिपोर्ट गई जिसके अनुसार उन्हें पता चला कि हालत नाजुक है, इसलिए उन्होंने उप चुनाव टलवा दिए। अगर हिम्मत है तो चुनाव कराए कांग्रेस उप चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल