Karnataka Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी

By अंकित सिंह | Jan 10, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कर्नाटक में कांग्रेस की नजर महिला वोट पर है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी 16 जनवरी को कर्नाटक दौरे पर जा रही हैं। प्रियंका गांधी के इस दौरे को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने इस दौरे के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से विशेष मेनिफेस्टो सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनी है। 

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धरमैया ने कर्नाटक विस चुनाव कोलार सीट से लड़ने का ऐलान किया


प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी लॉन्च कर दिया है। उन्होंने इसके बाद महिलाओं से एक अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा है कि महिला मेनिफेस्टो के लिए अपनी मांगों को बताएं। उनकी मांगों को हम मूल्यांकन के बाद घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। डीके शिवकुमार ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि महिला सशक्तिकरण से ही देश का उत्थान होगा। ऐसा मानते हुए कांग्रेस आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अपील की कि आपके सुझावः Congresswomenmanifesto@gmail.com पर या इस व्हॉट्सएप नंबर 7996551999 पर भेजें। 

 

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah पर किताब से कर्नाटक में बवाल, कांग्रेस नेता ने कहा- चुनाव से पहले मुझे अपमानित करने के लिए ऐसा किया गया


डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बना रही है और महिलाओं के लिए ‘गारंटी पत्र’ जारी करना चाहती है। शिवकुमार रामनगर और मांड्या से ताल्लुक रखने वाले जनता दल (एस) के नेताओं विश्वनाथ और राधाकृष्ण के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा हैं। कांग्रेस ने फैसला किया है कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 16 जनवरी को बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड में महिलाओं का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रियंका समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

Congress मुसलमानों की तरफदारी करती है, Modi किसी से भेदभाव नहीं करते : Giriraj Singh

प्रधानमंत्री सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करते हैं, महंगाई पर चुप रहते हैं: Tejashwi

छोटे हथियारों की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए India से बातचीत जारी : Sri Lanka के विदेश मंत्री