कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है : Keshav Prasad Maurya

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी है।’’ इसी संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना ख़तरनाक शुरुआत है, एक नया पाकिस्तान बनाने का ज़हर बोना है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुस्लिम वोट बैंक के लिए कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कर्नाटक आरक्षण मॉडल देश भर में लागू करना चाहती है।’’ मौर्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश में जाति जनगणना कर एक्स-रे करने की बात कर रही है, लेकिन राहुल गांधी को यह ज्ञात नहीं है कि देश की जनता उनके षड्यन्त्र की एमआरआई कर रही है।’’

इसके पहले शुक्रवार को मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अधिकारों को छीनकर इन्हें मुस्लिमों को देने की ‘‘साजिश’’ रची है।

प्रमुख खबरें

India सौर ऊर्जा उत्पादन मामले में Japan को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर : Report

Mamata के शासन में राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति बदहाल, जैसे-तैसे हो रही पढ़ाई

विश्व बंधु इस स्थिति से कैसे निपटेगा...इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर एस जयशंकर ने क्या कहा

एयर इंडिया को बंद कर देना चाहिए, दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसे गुलाम नबी आज़ाद ने एयरलाइन कंपनी पर साधा निशाना