राममंदिर निर्माण पर बोले UK के पूर्व सीएम, जब सत्ता में आयेगी कांग्रेस तभी बनेगा मंदिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिश रावत ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके पास कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तभी बन पायेगा जब उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आयेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘भाजपा बेईमान लोगों की पार्टी है जिन्हें न नीतियों और न मर्यादा की परवाह है, वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के भक्त कैसे हो सकते हैं।’ ऋषिकेश में रावत ने पत्रकारों से कहा, ‘हमलोग नीतियों और संविधान में आस्था रखते हैं। अयोध्या में राम मंदिर तभी बन पायेगा जब कांग्रेस (केंद्र में) सत्ता में आयेगी। यह पक्की बात है।’

भाजपा पर कर्नाटक में सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा किसी भी कीमत पर, धन-बल का प्रयोग कर और प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर विरोधी पार्टियों को सत्ता से हटाना चाहती है।’ रावत ने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सभी 27 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘भाजपा कर्नाटक में जो खेल खेल रही है, उसकी कीमत उसे लोकसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी, जब जनता सभी 27 सीटों पर कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को जिताकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।’

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप