Tamil Nadu में Congress बनी Kingmaker, एक्टर विजय कल लेंगे CM पद की शपथ, Rahul Gandhi भी होंगे शामिल

By अंकित सिंह | May 06, 2026

तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। विजय कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार को तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने इस पर विचार किया और फिर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया गया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन देने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसी बैठक में कन्याकुमारी किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एस राजेश कुमार को विधायक दल का नेता भी चुना गया। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो सीटों पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीवीके को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics का क्लाइमेक्स! क्या EPS को झटका देकर Vijay के साथ जाएंगे AIADMK के विधायक?

कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक बयान में कहा, ‘‘टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया। तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाली धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के लिए स्पष्ट, सशक्त और भारी बहुमत से अपना मत व्यक्त किया है। 

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप