बंद कमरे में कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, उठे कई सवाल

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले विरोधी दल के नेताओं के साथ बैठ से सियासी हलचल तेज हो जाती है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे। कयास लगाए जाने लगे कि क्या अजय सिंह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं?

दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से फोन पर मिलने का समय लिया था। वे शाम को उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं की करीब 40 मिनट बंद कमरे में बातचीत हुई थी। जिसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया।

आपको बता दें कि अजय सिंह सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यप्रणाली को लेकर बयानाबाजी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था- अपनी अक्षमता का ठीकरा विंध्य पर न फोड़ा जाए। इस तरह के बयान से विंध्य का अपमान होता है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इससे निराश हो जाते हैं। 2020 में सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं, बल्कि कमलनाथ खुद थे।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश के कैदियों की छुट्टियां हुई निरस्त, पैरोल का आदेश सरकार ने किया रद्द 

वहीं इससे पहले गृह मंत्री से पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की गृह मंत्री निवास पर मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में चर्चा हुई। खासबात यह है कि इसी दिन पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवास पर गए थे।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा