कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने लगाया BJP पर विधायक तोड़ने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायकों को मंत्री पद और लोकसभा चुनाव में टिकट देने का लालच देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बेघल ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से भाजपा डरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: लद्दाख के करगिल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

बघेल ने कहा, इससे पता चलता है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर डरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के घटनाक्रम स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि भाजपा 2024 के चुनाव में हारने वाली है और इसलिए वह तोड़फोड़ की साजिश रच रहे हैं क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है।

प्रमुख खबरें

हाथों में कलाश्निकोव और यहूदियों को गोली मारने की इच्छा, सामने आई पूर्व हमास चीफ के बेटे की चिट्ठी

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे पार्टी नेता, BJP दफ्तर में शुरू हुई जन सुनवाई

Rajnath Singh का कांग्रेस पर हमला, कहा बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा विपक्ष

Night Shift करने वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा, रिसर्च में सामने आया कनेक्शन