अरे गां**डू, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2025

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) द्वारा हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर गुरुवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन ने उस समय विवाद का रूप ले लिया जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मौजूदा सांसद अनिल कुमार यादव के पिता अंजन कुमार यादव ने विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की। व्यापक रूप से प्रसारित एक वीडियो में यादव को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, तलाशी अभियान जारी

गौड़ ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। घटना के बाद, भाजपा ने सैफाबाद पुलिस स्टेशन में अंजन कुमार यादव के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत भाजपा तेलंगाना के सोशल मीडिया संयोजक सुमिरन कोमारराजू ने दर्ज कराई। 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन