कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने अपने बेटों संग थामा आम आदमी पार्टी का दामन

By अनुराग गुप्ता | Feb 01, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर उनके बेटों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

माना जा रहा है कि जनमोहन सिंह कांग को आम आदमी पार्टी टिकट दे सकती है। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस से हताश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब विस चुनाव के लिये 559 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा

पको बता दें कि जगमोहन सिंह कांग 2002-07 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे। कांग्रेस ने विजय शर्मा को मोहाली की खरड़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। जिसका जगमोहन सिंह कांग विरोध कर रहे थे और उन्होंने इस सीट से अपने बेटे को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट

Lionel Messi का अंतरराष्ट्रीय Football से संन्यास, Argentina के सबसे सफल खिलाड़ी ने मैदान को कहा अलविदा

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension