पंजाब विस चुनाव के लिये 559 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा

Elections

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करूना राजू ने इसकी जानकारी दी। राजू ने बताया कि प्रदेश में सोमवार तक पर्चा भरने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ कर 1,178 हो गयी है।

चंडीगढ़|  पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सोमवार को 559 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करूना राजू ने इसकी जानकारी दी। राजू ने बताया कि प्रदेश में सोमवार तक पर्चा भरने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ कर 1,178 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि पर्चा दाखिल करने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया की पत्नी भी पर्चा दाखिल करने वालों में शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़