कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सौर घोटाले से जुड़े मामले में CBI ने की पूछताछ

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने केसी वेणुगोपाल से सौर घोटाला यौन शोषण मामले में पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मंगलवार को सीबीआई के सामने पेश हुए थे। पूरा का पूरा मामला 2012 का है जब इसको लेकर सीबीआई को शिकायत मिली थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि केसी वेणुगोपाल ने तत्कालीन पर्यटन मंत्री एपी अनिल कुमार की आवास पर उसका यौन शोषण किया था।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार सहकारी संघवाद में नहीं, ‘विनाशकारी संघवाद’ में विश्वास करती है: कांग्रेस

इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच कर रही थी। हालांकि, जब केरल में सत्ता परिवर्तन हुआ और एलडीएफ की सरकार आई तो यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामले को लेकर केसी वेणुगोपाल से अब तक 3 बार की पूछताछ की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती