ग्वालियर में दिलदहला देने वाली वारदात, कांग्रेस नेता ऋषभ ने पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

By अनुराग गुप्ता | Jun 06, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली वारदात समाने आई है। कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने रविवार की सुबह अपनी पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस कांग्रेस नेता को तलाश कर रही है। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और ना ही मौके से कोई हथियार बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषभ भदौरिया अपराधी किस्म का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने मूसेवाला के परिजनों से की मुलाकात, बोले- नरसंहार के भयानक क्रम को रोकना पड़ेगा 

पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को ऋषभ भदौरिया के पिता कृष्ण कांत ने हत्या की जानकारी दी। मृतक का नाम भावना सिंह भदौरिया हैं। हालांकि पुलिस विस्तृत जानकारी देने से बचती हुई दिखाई दी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक