कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और किसी तरह का लक्षण नहीं दिखने की वजह से एक सप्ताह से ज्यादा समय तक वह घर में ही पृथक रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के खतरे को कम करके नहीं देखें।

 झा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मै कोविड-19 से संक्रमित हूं। मुझमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं इसलिए मैं अगले 10-12 दिन तक घर पर ही पृथक वास में रहूंगा। कृपया एक-दूसरे से संक्रमित होने के खतरे को कम करके नहीं देखें क्योंकि हम सब ही लाचार हैं।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित