कांग्रेस नेता शमशेर सुरजेवाला का निधन, राहुल और कई नेताओं ने दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया और एम्स पहुंचकर रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, रक्षा खरीद पक्रिया का उल्लंघन कर रही है मोदी सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया। शमशेर सिंह पांच बार विधायक चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं