जमीन के विवाद में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

प्रयागराज। जिले के गंगापार झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि बीती रात झूंसी के कनिहार नामक गांव में मोहम्मद अकरम (32 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया किघटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अकरम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया के गिरजाघर में ‘आतंकवादी हमला’, संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा

आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेता हसीब अहमद का दावा है कि मोहम्मद अकरम पर इससे पूर्व भी कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है जिसकी शिकायत अकरम ने आला पुलिस अधिकारियों से की थी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका नतीजा यह रहा कि अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकरम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के नेता थे।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks