कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

कर्नाटक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (बोम्मई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक ‘पिल्ले’ की तरह हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप राज्य में 5,495 करोड़ रुपये लाने में कथित तौर पर विफल रहने को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ यह टिप्पणी की। वहीं, मुख्यमंत्री बोम्मई ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि सिद्धरमैया का बयान उनके (कांग्रेस नेता के) व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। बोम्मई ने कहा कि वह एक ‘वफादार कुत्ते’ की तरह राज्य की जनता के प्रति वफादार हैं।

सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री से कहा कि कर्नाटक से लोकसभा में भाजपा के 25 सदस्य हैं। आप (बोम्मई) कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सत्ता में आए। यदि आपमें हिम्मत है तो केंद्र से 5,495 करोड़ रुपये लेकर दिखाएं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता नेता प्रतिपक्ष को करारा जवाब देगी। बोम्मई ने बेल्लारी में संवाददाताओं से कहा कि यह बयान कांग्रेस नेता के व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। बोम्मई ने कहा कि वफादार माने जाने वाले जानवर कुत्ते की तरह, वह भी वफादार रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सिद्धरमैया की तरह समाज को नहीं बांटा है। हमने दुर्भाग्य बांटने वाली कांग्रेस के विपरीत खुशियां दी है।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक को 6,000 किलोमीटर का राजमार्ग दिया, जो आजादी के बाद के समय में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग परियोजना, मंगलुरु-करवार बंदरगाह और कलासा-बंडुरा परियोजना को भी मंजूरी दी है। बोम्मई ने कहा कि आने वाले दिनों में ऊपरी कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर अनुदान जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख शहरों के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन काल में ऐसा नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाएं मोदी ने ही दी हैं।

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane