हरियाणा की हार पर कांग्रेस नेता का बयान, CM बनने को लेकर मची खींचतान बहुत बड़ी गलती थी

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करने के बाद उसके नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी को दक्षिणी हरियाणा क्षेत्र में अपनी विफलता का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि जब चुनाव होते हैं तो जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है और उस वक्त अगर सीएम पद की खींचतान मीडिया में आती है तो ये पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पहले जनादेश लीजिए और जनादेश के बाद आप दावा कीजिए कि सीएम कौन बनेगा और ये कोई अकेले तय नहीं कर सकता, ये विधायक तय करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार के लिए हुड्डा जिम्मेदार, प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हरियाणा के CM को लेकिर किए सवाल पर कहा- राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा

एआईसीसी ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने दावा किया कि ओबीसी चेयरमैन का जो पद मुझे दिया गया है वह 'झुनझुना' है। यह आंखों में धूल झोंकने वाला है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के 4 जिलों - गुड़गांव, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और फरीदाबाद का सीडब्ल्यूसी, सीईसी और एचपीसीसी में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए इन क्षेत्रों की अनदेखी पार्टी के लिए बहुत घातक साबित हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद पार्टी द्वारा लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टरों से मेरी तस्वीर गायब थी, तो इससे जनता में क्या संदेश जाता है?

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman