पृथ्वीपुर के बीजेपी प्रत्याशी को कांग्रेस की नेत्री ने बताया चीन का माल, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के बीच नेताओं की जुबान फिसलती हुई दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरएसएस की निक्कर वेशभूषा पर दिए गए बयान का बवाल थमा ही नहीं था कि अब कांग्रेस नेत्री संजू जाटव ने बीजेपी प्रत्याशी को चीनी माल बताकर कसर पूरी कर दी है।

दरअसल पृथ्वीपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में भिंड की पुर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव पहुंची । वे एक चुनावी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रही थीं कि भीड़ को देखकर उनकी जुबान इस कदर बेकाबू हो गई है कि उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव को चीनी माल बता दिया। उनके बयान का ये मतलब निकाला जा रहा है कि वे  ललितपुर जिले की चीन से तुलना कर रही हैं। और शिशुपाल सिंह यादव को विदेशी बता रही हैं।

इसे भी पढ़ें:दोस्त के साथ घूमने जा रही युवती को पिता ने सड़क पर रोका, दोस्त की करी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल 

आपको बता दें कि चुनावी माहौल में मध्य प्रदेश के नेताओं की जुबान नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ इस कदर बेकाबू हुई है। बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमला करने के लिए  गांधी परिवार को निशाना बनाते-बनाते कमलनाथ को प्रवासी तो दिग्विजय सिंह पर कई तरह की निजी टिप्पणी कर रहें है। वहीं, कांग्रेस नेता भी इसमें पीछे नहीं  हैं। खुद कमलनाथ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को घेरने के लिए आरएसएस की वेशभूषा निक्कर को लेकर जो कमेंट किया था। उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया था।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट