कोरोना काल में कांग्रेस के नेताओं ने केवल शोर मचाने का काम किया : जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 20, 2021

सरोआ ।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। साथ ही मुख्यमंत्री कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनके कार्यकर्ताओं को भी पसंद नहीं आ रही।

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्व. रामस्वरूप शर्मा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हम महसूस कर रहे हैं। आज मंडी छोटी काशी के रूप में उन्ही की वजह से जानी जाती है। आज मंडी संसदीय सीट से पार्टी ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। हमने उन्हें जिताकर दिल्ली भेजना है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस बताऐ 4 साल मे कितनी बार विधायक अर्की आये : रतन पाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में कांग्रेस नेता ने जिस तरह से भाषण दिया उससे हर कोई आहत है। कांग्रेस के नेता भी कहते हैं कि उस नेता की तो भाषा ही ऐसी है। कांग्रेस के लोगों ने भी कहा कि हमें भी उनकी ये भाषा पसंद नहीं आई। कांग्रेस नेता के भाषण से उनके कार्यकर्ता भी आहत हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मंडी के लोग उनको इसका जवाब देंगे।

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर से जाते हैं। ये लोग क्या बैलगाड़ी से जाते थे। हिमाचल सरकार के पास 1993 से हेलीकॉप्टर रहा। कांग्रेस के शासनकाल में हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल सभी लोगों को पता है। हम लोगों ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वैक्सीन पहुंचाने, दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बार भी भाजपा को भारी बढ़त देने का आग्रह करते हुए कहा कि दो तारीख को चुनाव परिणाम आएगा। चार तारीख को हम शानदार तरीके से दिवाली मनाएंगे, इस बार की दिवाली डबल जश्न वाली होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल की 68 विधानसभा क्षेत्रों में 300-400 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। साथ ही सराज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य भी गिनाए। मुख्यमंत्री ने सरोआ में लोगों से भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मंडी संसदीय सीट से खुशाल ठाकुर को जिताकर दिल्ली भेजना है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?

सार्वजनिक परीक्षाओं के Bill पर राष्ट्रपति की मंजूरी, राज्यों में बनेंगी विशेष अदालतें

UCO Bank ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की अदालत ने तीन को दोषी ठहराया

CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीने