दिल्ली की हार पर कांग्रेस नेता बोले, पहले भी शून्य थे और अभी भी शून्य हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी हारी नहीं है, क्योंकि उसकी सीटें 2015 की भांति ही शून्य बनी हुई हैं, दरअसल यह तो भाजपा की हार है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना के रुझानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ हम पहले शून्य थे, और अब भी शून्य हैं। इसलिए यह हमारी हार नहीं है। यह भाजपा की हार है।’’ मतगणना रुझान में दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है। कांग्रेस ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एक भी सीट नहीं जीती थी।

इस बीच, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के प्रदर्शन को ‘‘नफरत और गंदी राजनीति पर विकास के एजेंडे की जीत’’ करार दिया। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 19 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। चीमा ने ट्वीट किया, ‘‘ आम आदमी पार्टी के पक्ष में इस भारी जनादेश के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों को बधाई। यह नफरत और गंदी राजनीति पर विकास के एजेंडे की जीत है।’’

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट