कांग्रेस नेताओं की चाहते, प्रियंका गांधी को MP की राज्यसभा सीट से बनाया जाए उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये।स इस साल अप्रैल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली होने वाली है। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सांसद हैं जबकि अन्य दो सीटों से भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया उच्च सदस्य के सदस्य हैं। तीनों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। वर्ष 2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद संख्या बल को देखते हुए दो सीटों के कांग्रेस जबकि एक के भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है। 

आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और मध्यप्रदेश के तीन वर्तमान मंत्रियों सज्जन सिंह वर्मा, पी सी शर्मा एवं जयवर्द्धन सिंह सहित प्रदेश के चार नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि प्रियंका गांधी को प्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘इंदिरा गांधी अनुसूचित जाति एवं जनजाति और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थीं। प्रियंका उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रही हैं। जिस तरह इंदिरा गांधी कमलनाथ (मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री) को मध्यप्रदेश लाईं थी, उसी तरह अब प्रियंका गांधी को प्रदेश से राज्यसभा भेजने का वक्त आ गया है।’’ वहीं, अरुण यादव ने ट्वीट किया है, ‘‘समय आ गया है कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी जाए। यह भी सामयिक होगा कि प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाए, ताकि फासीवादी विचारधारा के ख़िलाफ़ जमीनी संघर्ष की धार को और अधिक तेज किया जा सके।’’ 

इसे भी पढ़ें: जामिया वीडियो पर प्रियंका बोलीं, कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार की नीयत देश के सामने आ जाएगी

इसी बीच, मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से संसद भेजा जाना चाहिए। यदि मध्यप्रदेश से नहीं भेजा जाता है तो उन्हें किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी।’’ प्रियंका को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने की मांग को लेकर किए गए सवाल पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा, ‘‘यदि ऐसा होता है, तो हम सभी को बड़ी प्रसन्नता होगी।’’ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन ने कहा, ‘‘हम इस कदम का स्वागत करते हैं। उनके (प्रियंका) नेतृत्व की न केवल कांग्रेस को जरूरत है, बल्कि यह देश के लिए भी जरूरी है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन

Bachendri Pal Birthday: Mount Everest पर तिरंगा फहराने वाली Bachendri Pal की कहानी, जिसने दुनिया में बढ़ाया India का मान

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!