'कांग्रेस नेतृत्व का भूपेश बघेल पर से उठा भरोसा', रमन सिंह बोले- अब जब वे सामूहिक नेतृत्व की बात कर रहे हैं

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को बड़ी बैठक की थी। बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। टीएस सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच लगातार टकराव की खबर आती रही थी। इसी के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने यह फैसला किया है। हालांकि इस को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा कांग्रेस और भूपेश बघेल पर निशाना साध रही है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आदेश को एक सप्ताह के भीतर बदला प्रदेश प्रभारी ने

सिंहदेव का अपमान: भाजपा

भाजपा ने मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को उनका अपमान बताया और कहा कि यह फैसला कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में हार से नहीं बचा पाएगा। साव ने बिलासपुर में संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। यह मुख्यमंत्री और राज्यपाल का अधिकार है। साव ने कहा, दूसरी बात यह है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सिंहदेव को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, उसने उन्हें सिर्फ चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाकर उनके साथ अन्याय किया है। यह सिंहदेव जी का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह से निपटने का एक प्रयास मात्र है। 

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम