By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020
तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बजट सत्र की शुरूआत के लिए विधानसभा पहुंचे। राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने पर केरल के विपक्षी दलों ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को विधानसभा से उस समय ‘‘वापस जाओ’’ और ‘‘सीएए रद्द करो’’ के बैनर दिखाए। विधानसभा में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के विधायकों ने राज्यपाल के विरोध में जमकर नारेबाजी की राज्यपाल के सदन में पहुंचते ही विधायकों ने नारेबाजी करना शुरु कर दी।