कांग्रेस ने गुटबाजी समाप्त करने के लिए बनाई रणनीति, प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर होगा बदलाव

By अनुराग गुप्ता | Jul 15, 2021

नयी दिल्ली। अंर्तकलह से जूझ रही कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए योजना बना ली है। आने वाले दिनों में कांग्रेस में महाबदलाव होते हुए दिखाई देगा। कई राज्यों में आपसी खींचतान से जूझ रही पार्टी को स्थिर करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर बदलाव की योजना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चुनावी राज्यों को पहले प्राथमिकता देगी। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा इसका निर्णय 

बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब, बिहार और उत्तराखंड के नेताओं को बुलाकर विस्तृत चर्चा की थी। इसके अलावा आलानेतृत्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में जारी घमासान के बीच बाकी राज्यों को लेकर भी कांग्रेस सतर्क हो गई है। आलानेतृत्व अपने नेताओं के साथ बातचीत कर रही है। जिसमें अलग-अलग पक्ष सुनने को मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं सोनिया गांधी के स्थान पर जल्द ही कांग्रेस को कोई नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, राहुल-प्रियंका से की थी मुलाकात 

CWC की बुलाई जाएगी बैठक

संसद के मॉनसून सत्र के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसके अलावा पंजाब में प्रदेशाध्यक्ष समेत कई बदलाव होने वाले हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2-3 दिनों के भीतर ही पंजाब कांग्रेस को लेकर कोई अहम निर्णय आ सकता है। किसे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिया जाएगा ? इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ustad Bismillah Khan के मकान को लेकर Akhilesh Yadav का आरोप, नगर निगम ने दी सफाई

Supreme Court का अहम फैसला, अनिवार्य सेवानिवृत्ति न तो सजा है और न ही इससे दाग लगता है

Pakistan का Trade Deficit चार महीनों में 16 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर के पार

DIY Diya Holder: बेकार पीली चूड़ियों को फेंकने के बजाय बनाएं Vintage Candle Holder, दिवाली बनेगी खास