झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, कर्जमाफी समेत कई लुभावने वादे किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसमें वादा किया कि अगर वह सत्ता में आई तो किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज को माफ करेगी और भीड़ हिंसा के खिलाफ कानून बनाएगी। झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए वादा किया कि उनकी पार्टी की सरकार किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराएगी और संस्थागत ऋण प्राणाली को आसान बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रभावी किसान फसल बीमा योजना लागू की जाएगी और कीटपंतगों और प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को उचित कीमत पर आधुनिक कृषि उपकरण और उर्वरक उपलब्ध करवाया जाएगा। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि जाति, धर्म और लिंग के आधार पर की गई भीड़ हिंसा के खिलाफ कानून बनाएगी और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कदम उठाएगी। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 2,500 रुपये प्रति क्विंटल करने और फलों और सब्जियों के लिए अलग से एमएसपी बनाने का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि वह वन उत्पादों के उचित मूल्य दिलाने के लिए भी कदम उठाएगी। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ की नक्सलियों को चेतावनी, हिंसा दो छोड़ नहीं तो उचित जवाब देगी सरकार

कांग्रेस ने वादा किया है कि वह कृषि आधारित कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेगी जिसका लाभ भूमिहीन किसानों, मजदूरों और महिलाओं को होगा। पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा के लिए आयोग भी बनाने का ऐलान किया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार