'पाकिस्तान चुनाव के लिए बना है कांग्रेस का घोषणापत्र', ग्रैंड ओल्ड पार्टी पर हिमंत बिस्वा सरमा का वार

By अंकित सिंह | Apr 06, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जोरहाट के टिटाबोर बोकाहोला बागिसा में एक चुनाव अभियान के दौरान मंच पर नृत्य करते देखा गया। यह प्रचार रैली जोरहाट संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार टोपोन कुमार गोगोई के समर्थन में थी। सरमा ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं और एक लोकप्रिय झुमुर गीत पर नृत्य किया। इस लोकसभा चुनाव 2024 में असम में भाजपा 14 में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टियां, असम गण परिषद (एजीपी), दो सीटों (बारपेटा और धुबरी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट (कोकराझार) पर चुनाव लड़ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Assam : भारी बारिश और तूफान के बीच ब्रह्मपुत्र में नौका पलटने से बच्चे की मौत, दो लापता

उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। बीजेपी ने देश के लिए काम किया है। राष्ट्र हमारा धर्म है...मैं पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को बीजेपी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम की 14 में से 7 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) दोनों ने तीन-तीन सीटों का दावा किया। 2019 के चुनावों के दौरान, भाजपा ने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 9 कर ली, जबकि कांग्रेस ने अपनी तीन सीटें बरकरार रखीं और एआईयूडीएफ ने एक सीट जीती।

प्रमुख खबरें

Jagti Township में घटिया मरम्मत की स्वतंत्र जांच हो, Panun Kashmir ने उठाई मांग

मैं दक्षिण भारत से हूँ, तो लहज़ा झलकना ज़ाहिर है, हिंदी एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को Rashmika Mandanna का करारा जवाब

US Capitol दंगे के 199 आरोपियों ने करदाताओं के पैसे से मांगा हर्जाना, सरकार पर किया केस

Israel Election: फलस्तीनी नागरिकों के सामने मतदान को लेकर भारी असमंजस