उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ कांग्रेस ने की पदयात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

लखनऊ। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ राजधानी लखनऊ में पदयात्रा कर जनता से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक लापता,पत्र सोशल मीडिया पर वायरल,अधिकारियों ने साधी चुप्पी

बढ़ती महंगाई ने जनता का सुख-चैन छीन लिया है। अब जनता भाजपा से उसकी गद्दी छीन लेगी। कुमार ने कहा कि अंग्रेजी सत्ता को भारत की जमीन से उखाड़ फेंकने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में जो अंतिम लड़ाई लड़ी गई थी उसे अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है। इस लड़ाई में गांधी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं से आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई अधिवेशन में भारत छोड़ो आंदोलन यानी अगस्त क्रांति का प्रस्ताव पारित किया था। उसी तरह अब भाजपा को भी सत्ता से बेदखल करने के लिये कांग्रेस पूरा जोर लगायेगी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay