Congress का मतलब लूट की दुकान, Rajasthan में बोले PM Modi- लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर है। राजस्थान चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच राजस्थान के सीकर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार है। इसके साथ ही उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज का राजस्थान में लाल डायरी के चर्चे हैं। लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे लिपट जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छिपे हुए हैं। उन्होंने गहलोत सरकार पर पेपर लीक को लेकर भी निशाना साधा। 

 
कांग्रेस पर वार

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'। उन्होंने कहा कि कहते हैं इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस 'लाल डायरी' का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये 'लाल डायरी' इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है। युवाओं को पेपर लीक माफिया से बचाने के लिए कांग्रेस को हटाना ही होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Congress ने बताया, पक्ष में आंकड़े ना होने के बाद भी विपक्ष की ओर से क्यों लाया गया No-Confidence Motion


भाजपा की गारंटी

मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों को पक्का घर बनाकर लखपति बनाने की गारंटी किसने दी? -भाजपा सरकार ने। देश के करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी किसने दी? -भाजपा सरकार ने। कोरोना काल में करोड़ों गरीबों को मुफ्त वैक्सीन की गारंटी किसने दी? -भाजपा सरकार ने। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों को अस्पताल में 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी किसने दी?-भाजपा सरकार ने। जनऔषधि केंद्र में गरीबों को सस्ती दवाइयों की गारंटी किसने दी? -भाजपा सरकार ने। गरीब का बच्चा भी डॉक्टर-इंजीनियर बन सके, अंग्रेजी ना आने की वजह से पीछे ना रह जाए, इसके लिए मातृभाषा में पढ़ाई की गारंटी किसने दी? -भाजपा सरकार ने। 

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन में आई दरार, Vande Mataram पर विवाद खड़ कर रही Congress को अब्दुल्ला पिता-पुत्र ने दिखाया आईना

BRICS Summit से पहले जानिए 4 देशों से 11 सदस्यों तक कैसे पहुंचा यह आर्थिक समूह

Top 10 Breaking News 10 September 2026 | BRICS Summit 2026 Delhi| Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | Delhi PG Building Collapse | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

मरते-मरते बचे जेलेंस्की, साथ में पत्नी भी थीं तभी रूस ने दाग दिया...जानें क्या हुआ?